उत्तर प्रदेशराज्य

250 बार जेल जाने वाले नेता का इंटरव्यू

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। लखनऊ मध्य की सीट इस बार चर्चा में हैं। यहां से पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा को सपा ने प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। वह इकलौते ऐसे नेता हैं जो राजनीति में सबसे ज्यादा बार जेल गए।

रविदास मेहरोत्रा पिछली बार मात्र 2600 वोटों से हार गए थे।

69 साल के रविदास का दावा है कि उन्होंने खुद ही जेल जाने का अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। 46 साल के राजनीतिक जीवन में करीब चार सौ बार गिरफ्तार हुए। इसमें 250 बार जेल जाना पड़ा था। सबसे ज्यादा बार गिरफ्तार होने और जेल जाने के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

 कैसे माना जाए आप देश में सबसे ज्यादा बार जाने वाले नेता है?
जवाब-लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में मेरा नाम दर्ज है। हमारे ऊपर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। मेरे ऊपर जन संघर्ष करने के मामले हुए। दुनिया में सबसे ज्यादा मुकदमा दर्ज होने का एक रिकॉर्ड है।

 चर्चा है कि आपकी वजह से यूपी सरकार के मंत्री ने अपनी सीट बदलवा ली, या कहें उन्हें बदलना पड़ा?
जवाब- 2012 के विधानसभा चुनाव में मैंने 24 हजार वोट से भाजपा के उम्मीदवार को हराने का काम किया। इसके बाद 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से सपा का विधानसभा में गठबंधन हो गया। उसके बाद अखिलेश यादव- राहुल गांधी ने हमारे विधानसभा में चार घंटे रोड शो करके वोट मांगने का काम किया।

अहमदाबाद ब्लास्ट में यूपी के आजमगढ़ के एक मुसलमान को सजा हुई है। इस पर सीएम योगी ने कहा, जो आतंकवादी है उनका सीधा संबंध समाजवादी पार्टी से है?
जवाब-सीएम योगी पहले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपनी कलम से अपने ऊपर लगे हत्या समेत कई मामले वापस लिये हैं। सीएम योगी कोई जज नहीं है जो कह देंगे तो वो सही हो जाएगा। उन्होंने सिर्फ प्रदेश सपा सरकार में हुए काम का फीता काटा और प्रदेश में नाम बदलने का काम किया।

Related Articles

Back to top button