उत्तर प्रदेशराज्य

अभी से तापमान 40 डिग्री के पार, यूपी का ये जिला रहा सबसे गर्म

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊतेज सतही हवा चलने और तापमान बढ़ने से दिन में प्रदेश के कुछ जिलों में लू जैसी स्थिति बनी रही। प्रयागराज सबसे गर्म रहा। हमीरपुर और सुल्तानपुर भी तपे। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा।न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। तेज धूप और उमस से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 42 डिग्री, जबकि हमीरपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लगातार दूसरे दिन प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, सुल्तानपुर और फुर्सतगंज का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और झांसी व हमीरपुर (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) को ‘हीट डे’ घोषित किया गया।

Related Articles

Back to top button