उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी में अचानक बदला मौसम

स्वतंत्रदेश ,लखनऊउत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के बीच हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं ने उमस से परेशान लोगों को ठंडी फिजाओं का अहसास कराया। हालांकि, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह राहत अल्पकालिक है। रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य हो जाएगा और तापमान में लगातार वृद्धि शुरू हो जाएगी।शनिवार को लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत और बुलंदशहर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर चला। लखनऊ में भी सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते हल्की बारिश हुई है। 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं पछुआ हवाओं ने दिन का तापमान करीब 3 डिग्री तक गिरा दिया, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई

रविवार से बढ़ेगा तापमान-मौसम विभाग

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से हुआ है। हालांकि, यह बदलाव ज्यादा समय तक टिकेगा नहीं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार से प्रदेश में मौसम दोबारा सामान्य हो जाएगा और अगले 2-3 दिनों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने लगेगी। 

अधिकतम तापमान अगले सप्ताह के अंत तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बताया कि “पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में अस्थायी परिवर्तन हुआ। अब हवाएं उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने लगेंगी, जिससे मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में वृद्धि होगी। अगले सप्ताह गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है।

Related Articles

Back to top button