दस मार्च के बाद फिर चलेगा बुलडोजर
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार शाम को प्रचार थम जाएगा। उससे पहले ही दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी में हैं। मैनपुरी के करहल में सीएम योगी आदित्यनाथ मैं यहां आपको आश्वासन देने आया हूं कि मैंने मरम्मत के लिए बुलडोजर भेज दिया है। 10 मार्च के बाद जब ये फिर से चलना आरंभ होगा तो जिन लोगो में अभी ज्यादा गर्म निकल रही है, ये गर्मी 10 मार्च के बाद अपने आप शांत हो जाएंगे।

तेज धूप के बीच हजारों की संख्या में जुटी भीड़ को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शाम को प्रचार खत्म होगा। इस बार ध्यान रखना कि मैनपुरी की चारों सीटे भाजपा जीतेगी। जो उत्तर प्रदेश देश को नेतृत्व देता था, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने इसकी ऐसी दुर्गति कर दी थी कि इसके अस्तित्व पर ही सवाल खडा हो गया था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल में आयोजित जनसभा में सपा पर तीखा हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सपा की चूलें हिला दी है। जब अखिलेश यादव नामांकन को आए थे तो कह रहे थे केवल पर्चा भरने आया हूं, लेकिन एसपी सिंह बघेल ने पांचवे दिन ही करहल आने पर मजबूर कर दिया। आजमगढ़ ने उनको सांसद बनाया था, परंतु कोरोना काल में वहां एक बार भी नहीं गए। वहां की जनता नाराज है, इसलिए वहां से नहीं लड़े। करहल आ गए, परंतु अब उनकी स्थिति आसमान से टपके और खजूर में अटके वाली हो गई है। योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल सिंह यादव को लेकर तीखा तंज किया। कहा कि मैंने कल देखा था। बेचारा शिवपाल यादव, जो प्रदेश का नेता हुआ करता था। कैसी दुर्गति हुई। जिसके पीछे भीड़ चलती थी। उसे बैठने को कुर्सी तक नहीं मिली।