उत्तर प्रदेशराज्य

बिजनौर में संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बिजनौर इलाके के हसीमपुरवा में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात मेंं 45 वर्षीय कुरेशा की मौत हो गई। घर के अंदर उसका शव पड़ा मिला। मृतका की बहन ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी दोनों मिलकर शराब पीते थे।

बिजनौर इलाके के हसीमपुरवा में शनिवार सुबह को संदिग्ध हालात मेंं 45 वर्षीय कुरेशा की मौत हो गई

हसीमपुरवा निवासी नसीम अली प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में कुरेशा का उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला। परिवारीजन की सूचना पर पहुंचे कुरेशा के मायकेपक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर बिजनौर राजकुमार ने बताया कि नसीम अली शराब का लती है। उसकी पत्नी भी शराब पीती थी। दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। मृतका के मायकेपक्ष के आरोप पर नसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कई दिनों से दोनों के बीच झगड़े होने की जानकारी परिवार के लोगों से मिल रही है।

शरीर पर नहीं कोई जाहिरा चोट, दोनों पीते थे शराब

इंस्पेक्टर बिजनौर ने बताया कि कुरेशा के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं है। न ही मौके पर कोई ऐसी वस्तु मिली है जिससे प्रहार आदि किया गया है। हालांकि यह जरूर पता चला है कि दोनों में अकसर झगड़ा होता रहता था। कुरेशा भी शराब पीती थी। दोनों में शराब पीते और अकसर उनके बीच झगड़ा होता रहता था। आस पड़ोस के लोगों का भी यही कहना है।

Related Articles

Back to top button