उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान कल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में अठारहवीं विधानसभा के गठन के लिए 10 फरवरी यानी गुरुवार को होने वाले पहले चरण के मतदान होगा। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उनमें शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा हैं। पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और कोविड सुरक्षित तरीके से मतदान कराने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की शुरुआत गुरुवार से होगी। 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की शुरुआत गुरुवार से होगी। कल पहले चरण के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर उम्मीदवारों का भविष्य वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा। नतीजे एक साथ 10 मार्च को आएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 58 में से 53 सीटों पर जीत मिली थी। कृषि कानून विरोधी आंदोलन के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के सामने सपा और रालोद गठबंधन की कड़ी चुनौती है।पहले चरण में कुल 623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 810 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। सबसे ज्यादा 15-15 उम्मीदवार मुजफ्फरनगर और मथुरा सीटों पर हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी अलीगढ़ की इगलास (सुरक्षित) सीट पर हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 58 सीटों में से 53 भाजपा, दो-दो सपा व बसपा और एक राष्ट्रीय लोक दल ने जीती थी।

Related Articles

Back to top button