उत्तर प्रदेशराज्य

अंतरराष्ट्रीय कंपनी सुधारेगी व्यवस्था

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:वर्ष 2021 शहर की यातायात व्यवस्था के लिए ठीक नहीं था। अतिक्रमण और पुलिस की निष्क्रीयता के कारण शहर जाम से जूझता रहा। भले ही हम स्मार्ट सिटी में आइटीएमएस से शहर का यातायात चला रहे हैं। बावजूद इसके चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों को जाम से अबतक निजात नहीं मिल सकी। जिम्मेदार मुख्यमार्ग कानपुर रोड, सीतापुर रोड, फैजाबाद रोड, हरदोई रोड और शहीदपथ को अबतक जाम से मुक्त नहीं करा सके।

जाम से वाहनों की रफ्तार धीमी

 2022 शहर में शहर जाम से मुक्त हो जाएगा। यह दावा पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया का है। इसके लिए हैदराबाद और पुणे की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी खाका तैयार करेगी। इस कंपनी के विशेषज्ञ, इंजीनियर समेत पूरी टीम शहर को जाम से मुक्ति दिलाएगी। इसके अलावा हादसे कम करने के लिए भी दिशा में काम करेगी।

अत्यधिक जाम वाले शहर के मुख्य स्थल 

  • पालीटेक्निक चौराहा
  • बाराबिरवा चौराहा
  • आइटी चौराहा
  • तेलीबाग चौराहा
  • कमता चौराहा
  • कानपुर रोड अमौसी एयरपोर्ट तिराहा
  • दुबग्गा चौराहा
  • चारबाग नत्था होटल तिराहे से रविंद्रालय
  • मुंशी पुलिया

Related Articles

Back to top button