7 साल में फरवरी में सबसे ठंडी
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बीते सात साल में फरवरी महीने की सबसे ठंडी रात सोमवार रही। आंचलिक विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, बुधवार को एक और हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस, जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री कम। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि 1 फरवरी 2015 को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।

बारिश से छटेगा कोहरा
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार बीते दिनों हुई बारिश की वजह से अब कोहरे का यह आखिरी समय चल रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश के बाद से मौसम बदला रहा। अनुमान के मुताबिक 15 फरवरी तक पश्चिमी यूपी व दिल्ली एनसीआर में कोहरा पड़ता है। दिन में पिछले दो दिन से अच्छी धूप खिल रही है। मंगलवार को भी दिन में दोपहर के समय धूप खिलनी बताई जा रही है। दिन का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ना बताया गया है।