उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा में शामिल हुईं एक और मशहूर एक्ट्रेस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में आई विजयशांति ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे पहले उन्होंने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद वो भाजपा में शामिल हुई हैं। बता दें कि विजयशांति ने अपना राजनीतिक करियर भाजपा के साथ ही शुरू किया था, इसके बाद वो टीआरएस में शामिल हो गईं और फिर कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

विजयशांति ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि इससे पहले एक और तेलुगु अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली थी।

एएनआइ के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि इससे पहले एक और तेलुगु अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली थी। खुशबू ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा था कि पार्टी में कुछ तत्व उच्च स्तर पर बैठे हैं जिनका जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं रह गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विजयशांति कांग्रेस में तवज्जो नहीं दिए जाने से नाराज थीं, जिस कारण कई बार वो पार्टी के कार्यक्रमों में भी नहीं नजर आई थीं। 1998 में विजयशांति ने भाजपा के साथ अपने सियासी करियर की शुरूआत की थी। उस समय भाजपा में वो महिला विंग की महासचिव बनाई गईं थीं। विजयशांति तेलंगाना राष्ट्र समिति में काफी सक्रिय भूमिका में नजर आई थीं। बता दें कि विजयशांति दक्षिणी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं।

Related Articles

Back to top button