उत्तर प्रदेशराज्य

राजेश्वर सिंह की सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:पुलिस सेवा में 11 वर्ष का कार्यकाल शेष रहने स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर राजनीति के मैदान में उतरे राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। भारतीय जनता पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय में संयुक्त निदेशक रहे राजेश्वर सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। राजेश्वर सिंह गुरुवार को नामांकन करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करने के बाद राजेश्वर सिंह भगवान का दर्शन करने हनुमान सेतु मंदिर भी पहुंचे। जहां से नामांकन के लिए रवाना हो गए।

राजेश्वर सिंह मंगलवार को नई दिल्ली में अपने विभाग से विदाई लेने के बाद रात में आगरा पहुंचे। आगरा में उनकी मां फिलहाल निवास कर रही हैं। बुधवार को मां का आशीर्वाद लेने के बाद लखनऊ पहुंचे राजेश्वर सिंह ने मंत्री स्वाती सिंह से भेंट की। लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से भाजपा का टिकट मिलने के बाद डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार सुबह अपनी मां का आशीर्वाद लिया। बड़े भाई के साथ आगरा पहुंचे राजेश्वर सिंह मां का आशीर्वाद लेकर कर्मक्षेत्र की ओर अग्रसर हुए।

Related Articles

Back to top button