उत्तर प्रदेशराज्य

प्रियंका गांधी वाड्रा सिर्फ नारे देतीं

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्र वधू और भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव ने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा सिर्फ यूपी में ही महिलाओं की हिमायती हैं। कांग्रेस के अभियान लड़की हूं, लड़ सकती हूं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वह सिर्फ नारे देती हैं लेकिन हकीकत में करती कुछ नहीं।

 भजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि कांग्रेस के टिकट पर केवल यूपी में ही लड़की लड़ सकती है। 

भजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से अपर्णा यादव ने कहा कि कांग्रेस के टिकट पर केवल यूपी में ही लड़की लड़ सकती है। पंजाब में महिला कांग्रेस की 12 कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगा था लेकिन, एक को भी नहीं मिला। उत्तराखंड में महिला कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने तंज कसा, प्रियंका जी आप कैसे लड़की को लड़वाएंगी। भाजपा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी राज के पांच साल में प्रदेश में एक भी दंगा और घोटाला नहीं हुआ। 2017 में भाजपा की जीत के बाद ही प्रदेश में असली बदलाव आया, क्योंकि हमारे पास संकल्प और नीयत दोनों अच्छी थी।

Related Articles

Back to top button