उत्तर प्रदेशराज्य

इस मंडल में एक भी नहीं, प्रत्याशियों का मिलना मुश्किल

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की 40% भागीदारी का वादा करके प्रियंका गांधी ने राजनीति की दिशा में कुछ बदलाव बेशक किया, लेकिन उनका वादा जमीन पर उतरेगा। इसकी उम्मीद बहुत कम ही नजर आ रही है। कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रवक्ताओं के चयन के लिए जो परीक्षा आयोजित की उसमें 2% महिलाएं भी आगे नहीं आईं।

प्रियंका गांधी ने यूपी में कई दौरे किए हैं।

कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने और उनसे संवाद स्थापित करने के लिए सभी जिलों में प्रवक्ता और को-ऑर्डिनेटर का चयन किया जा रहा है। इसके लिए UPSSC स्तर की परीक्षा ली जा रही है। सोमवार को पार्टी ने आगरा और झांसी मंडल के जिलों का परिणाम घोषित किया। जिसमें 16 प्रवक्ताओं और को-ऑर्डिनेटर के नामों की घोषणा हुई। इनमें एक भी महिला शामिल नहीं है। उसके पहले लखनऊ मंडल के जिन 4 जिलों के रिजल्ट जारी हुए। उसमें भी दस में केवल 1 महिला प्रवक्ता शामिल थी।

आगरा मंडल में यह बने प्रवक्ता
आगरा मंडल के मैनपुरी में शशि भूषण को जिला प्रवक्ता और मनोज चतुर्वेदी को मीडिया को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। 

झांसी मंडल में भी 1 भी महिला नहीं
झांसी मंडल के झांसी जनपद में आशु ठाकुर को जिला प्रवक्ता और मजहर अली को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर, ललितपुर में सूर्य प्रताप सिंह को जिला प्रवक्ता और हरी बाबू शर्मा को जिला मीडिया को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। 

Related Articles

Back to top button