उत्तर प्रदेशराज्य

नगर निगम में एंट्री से रोका जाएगा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:नगर निगम प्रशासन मास्क को लेकर सर्तक हुआ है। मेयर संयुक्ता भाटिया ने निर्देश जारी किया है कि नगर निगम लखनऊ के कार्यालय में मास्क के किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं होगी। कार्यालय के अंदर अगर कोई बिना मास्क के आता है तो उसको वहीं पर रोक दिया जाएगा। मास्क के साथ ही हाथ को भी सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया जाएगा। मेयर ने नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपने यहां सैनिटाइजर की बोतल रखना अनिवार्य कर दिया गया था।

नगर निगम में बिना मास्क के एंट्री बंद।

नगर निगम में 30 हजार लोगों को प्रतिदिन आना – जाना रहता है। इसमें 12 हजार से ज्यादा नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी शामिल है। अभी तक नगर निगम में ऐसी कोई सख्ती नहीं लागू है। पिछली बार कोविड के दौरान नगर निगम के 30 से ज्यादा कर्मचारियों की मौत हुई थी। उसमें से अभी ज्यादातर को मुआवजा तक नहीं मिल पाया है। 

Related Articles

Back to top button