उत्तर प्रदेशराज्य

चाचा और भतीजे की गैंग करती थी वसूली

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। कहा, 2017 के पहले प्रदेश में नौकरी नहीं थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे।

समाजवादी पार्टी की सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग वसूली पर निकल पड़ता था। वसूली के साथ सभी भर्तियां विवादित होती थीं। योगी आदित्यनाथ ने बसपा और कांग्रेस को कठघरे में लिया। बोले- कांग्रेस ने सदैव देश के साथ कुठाराघात किया है। देश के अंदर आतंकवाद की जड़ और भाषाई दंगा कराने की अगर कोई जड़ है तो वह कांग्रेस ही है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस हो या बहुजन समाज पार्टी, भ्रष्टाचार इनके जीन्स का हिस्सा बन गया है। भ्रष्टाचार के बगैर इनका काम ही नहीं चलता, विकास इनकी सोच के दायरे से बाहर है। 

Related Articles

Back to top button