उत्तर प्रदेशराज्य
शीत लहर से स्थिति गंभीर
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में गुरूवार सुबह से ही बादलों के साथ हल्की धूप नजर आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भीषण शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। यह 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक मध्य प्रदेश में और उत्तर प्रदेश अगले तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा।