उत्तर प्रदेशराज्य

विकास प्राधिकरण संभालेगा 54 बेनामी सम्पत्ति

स्वतंत्रदेश , लखनऊ। कानपुर के चौबेपुर के बिकरु गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम के सीओ सहित आठ की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे की लखनऊ की बेनामी संपत्ति भी सीज होगी। बिकरू कांड की जांच कर रही एसआइटी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को विकास दुबे से जुड़े हुए 54 लोगों की सूची सौंपी है। जिनके नाम पर विकास दुबे ने लखनऊ में संपत्ति खरीदी है।एसआइटी के अध्यक्ष संजय आर भूसरेड्डी की ओर से लखनऊ विकास प्राधिकरण को 54 लोगों के नाम की सूची भेजी गई है। जिनके नाम पर विकास दुबे ने राजधानी में बड़ी प्रापर्टी खरीदी है। इनमें विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे, दोनों बेटों तथा एक पुत्रवधु, विकास दुबे की मां सरला दुबे, देवी प्रसाद दुबे, विकास के पिता रामकुमार दुबे तथा देवी प्रसाद दुबे के नाम हैं।

बिकरू कांड की जांच कर रही एसआइटी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को विकास दुबे से जुड़े हुए 54 लोगों की सूची सौंपी है

करीब 150 बीघा के फॉर्म हाउस, 12 घर व 21 फ्लैट्स सामने आने के बाद से एसआइटी के इस कदम से विकास दुबे की बेनामी सम्पत्ति और काले कारोबार से जुड़े लोगों के होश उड़े हैं। माना जा रहा है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण अब शीघ्र ही सारी बेनामी संपत्तियों की तलाशी का काम शुरू कर देगा।

Related Articles

Back to top button