उत्तर प्रदेशराज्य

ऑल इंडिया DG कांफ्रेंस 19 से

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में होने वाली ऑल इंडिया DG कांफ्रेंस के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह कांफ्रेंस 19, 20 और 21 नवंबर को होनी है। इसमें सभी राज्यों के पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स चीफ हिस्सा ले रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को कांफ्रेंस संबोधित करेंगे। साथ ही वह IB के अफसरों को मेडल देकर सम्मानित करेंगे।

19 नवंबर को उद्घाटन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह और 20 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांफ्रेंस में देश की आंतरिक सुरक्षा के टिप्स देंगे।

राजभवन में रुकेंगे PM
PM मोदी का लखनऊ में एक दिन रुकने का प्रोग्राम है। पहले पुलिस हेड क्वार्टर में ही उनके रुकने की तैयारियां की जा रही थीं। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अब इसमें बदलाव किया गया है। अब वह राजभवन में रुकेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह भाजपा मुख्यालय में रुकेंगे।

कांफ्रेंस में देश भर के DG होंगे शामिल लखनऊ के पुलिस हेड क्वार्टर में पुलिस अफसरों की सबसे बड़ी कांफ्रेंस होने जा रही है। इसमें सभी राज्यों के BSF, CISF, CRPF, ITBP और अन्य पैरामिलिट्री फोर्स के डीजी हिस्सा लेंगे। कांफ्रेंस में देश में आंतरिक सुरक्षा को लेकर पिछले 1 साल में आई चुनौतियों पर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button