उत्तर प्रदेशराज्य

आगरा मेट्रो परियोजना के लिए बड़ी घोषणा

स्वतंत्रदेश,लखनऊउत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट विधानसभा में पेश किया। इस बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का है। इसमें ताजनगरी आगरा में मेट्रो परियोजना के लिए बड़ी घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने अपने बजट में आगरा मेट्रो परियोजना के लिए 346 करोड़ के बजट की घोषणा की है। इससे आगरा मेट्रो को विस्तार मिलेगा। फिलहाल मार्च महीने में आगरा में मेट्रो की सुविधा छह स्टेशनों के बीच यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

बताते चलें कि मेट्रो ट्रेन का प्राथमिक कॉरिडोर वाला छह किमी का ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। छह फरवरी से भूमिगत स्टेशन में ट्रायल शुरू हो जाएंगे। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दो कॉरिडोर में मेट्रो चलेगी। पहले कॉरिडोर में 14 छह किमी है। इसमें 13 स्टेशन हैं। प्राथमिक कॉरिडोर छह किमी का है। ये ताज पूर्वी से जामा मस्जिद स्टेशन तक है। इसमें ताज पूर्वी, बसई स्टेशन और फतेहाबाद स्टेशन एलिवेटेड हैं। ये बनकर तैयार हो गया है और इस पर मेट्रो के अधिकतम 90 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रायल हो चुके हैं। ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद स्टेशन भूमिगत हैं। इन पर दोनों ओर की पटरी बिछाई जा चुकी हैं। सिग्नल समेत अन्य काम भी पूरा हो गया है। 

इसका निरीक्षण भी हो गया है। छह फरवरी से दोनों ओर की पटरी पर 20 से 90 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। 20 फरवरी तक भूमिगत स्टेशन का फिनिशिंग का काम भी पूरा हो जाएगा। ऑडिट टीम का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद कभी भी उद्घाटन किया जा सकता है। मार्च के पहले सप्ताह में मेट्रो के शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button