उत्तर प्रदेशराज्य

बारिश से बढ़ी ठंड, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तराखंड में बर्फबारी का असर दिखाई देने लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलो में शीतलहर चलने लगी है। गुरुवार को हुई हल्की बारिश ने गलन बढ़ा दी है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह भी कई जिलों में धुंध व बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आठ दिसंबर तक सुबह और शाम को धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से कोहरे के आसार

आज से पड़ सकता है कोहरा पहाड़ों पर बर्फबारी और सोमवार को हुई हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, नोएडा, बुलंदशहर हापुड़, बागपत में कोहरे की शुरुआत हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन से आठ दिसंबर तक हल्का कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही शीतलहर भी चलेगी। शीत लहर चलने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गलन बढे़गी। आगरा में गुरुवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। मेरठ में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा।

शीतलहर से कम हुआ प्रदूषण शीतलहर से चलने से ठंड बढ़ी है, लेकिन इससे प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हवा चलने से प्रदूषण कम हुआ है। मौसमी वैज्ञानिक रंजीत सिन्हा का कहना है कि शीतलहर से प्रदूषण में कमी आएगी। एक्यूआई का स्तर सुधरेगा। आने वाले दिनों में कोहरे के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button