उत्तर प्रदेशराज्य

योगी आज आएंगे अयोध्या

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राष्ट्र की शांति, समृद्धि एवं विकास के संकल्प के साथ महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट की ओर से आयोजित हुए ‘श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ’ का समापन परिक्रमा मार्ग स्थित महर्षि आश्रम में बुधवार को सुबह 10 बजे प्रस्तावित है। समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यज्ञ कुंड में आहुति डालेंगे। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की व्यापक तैयारी की जा रही है।

अयोध्या में विष्णु महायज्ञ के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यज्ञ कुंड में आहुति डालेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यज्ञाहुति डालने के साथ सभा को भी संबोधित करेंगे तथा महर्षि आश्रम परिसर में ही रामनगरी के संतों के साथ भोजन करेंगे। इसके लिए आकर्षक यज्ञ मंडप तथा दो विशाल पंडाल बनाए जा रहे हैं। महायज्ञ के समापन सत्र में 101 पुरोहित मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन करवाएंगे। यह महायज्ञ नोएडा के सेक्टर 110 स्थित महर्षि वैदिक परिसर में 17 से 27 नवंबर तक आयोजित किया गया था।

Related Articles

Back to top button