उत्तर प्रदेशराज्य

सरकारी प्रतिष्‍ठानों में नहीं सुरक्षा के बंदोबस्त

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : राजधानी का दमकल विभाग में नोटिस का बढ़ा खेल है। क्योंकि सालों पहले जिन इमारतों में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था न होने की विभाग ने नोटिस जारी की थी, आज भी वहां के हालात नहीं सुधरे हैं। जिसका ताजा उदाहरण शहर के 15 कोविड अस्पताल हैं। जो कई साल पहले भी आग के मुहाने पर थे और आज भी उनका वही हाल है। बीते दिनों महाराष्ट्र के एक अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में 10 बच्चों की मौत के बाद भी यहां के दमकल विभाग का वही हाल है। बिना अग्निसुरक्षा के संचालित अस्पतालों को फिर विभाग ने नोटिस जारी कर पल्ला झाड़ लिया।

लखनऊ आग के मुहाने पर कोविड सेंटर और अस्पताल समेत 15 इमारत नहीं फायर सुरक्षा के बंदोबस्त।

नोटिस जारी कर चेतावनी, होगी कार्यवाही: चीफ फायर अफसर विजय कुमार सिंह के मुताबिक, पहले भी इन अस्पतालों का निरीक्षण कर नोटिस जारी की गई थी। पर अबतक अस्पताल प्रबंधन ने फायर फाइटिंग की व्यवस्था नहीं कराई है। महाराष्ट्र में हुए अग्निकांड के बाद फिर इनको नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही जिन अस्पतालों के पास फायर फाइटिंग की व्यवस्था नहीं है। उनकी सूची जिला प्रशासन को भी भेजी गई है। कार्यवाही की संस्तुति वहीं से होगी।

Related Articles

Back to top button