उत्तर प्रदेशराज्य

पुलिसिंग को रफ्तार देंगी महिला होमगार्ड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अब प्रदेश में जल्द ही महिला होमगार्ड भी सड़क पर पुलिस की गाड़ियां दौड़ाती नजर आएंगी। करीब 150 महिला होमगार्ड को केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण संस्थान पुरानी जेल रोड स्थित होमगार्ड मुख्यालय में है।

150 महिला होमगार्ड को एक दिसंबर से दिया जाएगा एक माह का विशेष प्रशिक्षण।
प्रशिक्षण कार्यक्रम एक से 31 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद महिला होमगार्ड को विभाग की ओर से ड्राइविंग लाइसेंंस और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम एक से 31 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद महिला होमगार्ड को विभाग की ओर से ड्राइविंग लाइसेंंस और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन महिला होमगार्ड को डायल 112 के अलावा पिंक पुलिस और 1090 की महिला पुलिस अधिकारियों के साथ तैनात किया जाएगा। महिला होमगार्ड उनकी गाड़ियां चलाएंगी।

 पिंक पुलिस, 1090 समेत अन्य महिला पुलिस विंग में तैनात महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा छेड़छाड़, महिला हिंसा से संबंधित मामलों में जब किसी अपराधी की गिरफ्तारी अथवा हिरासत में लिया जाता है। ऐसी स्थिति में पुरुष वाहन चालकों के साथ में होने के कारण उन्हें अपराधी से पूछताछ में दिक्कतें होती हैं। इसलिए महिला पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिस विंग के साथ इन होमगार्ड महिला पुलिस चालकों की तैनाती की जाएगी।

डीआइजी होमगार्ड मुख्यालय रणजीत सिंह ने बताया क‍ि शासन के निर्देश पर पहले फेस में करीब 150 महिला होमगार्ड को कार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हमारे यहां से डायल 112 में करीब 12 हजार होमगार्डों की तैनाती है। इसमें चालकों की बड़ी संख्या है। अब महिला होमगार्ड के प्रशिक्षित होने के बाद उनकी तैनाती 112, 1090 और अन्य महिला पुलिस विंग में की जाएगी।

Related Articles

Back to top button