उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में संक्रमित की संख्या में बढ़ोत्तरी

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:यूपी में कोरोना बेकाबू हो चुका हैं। 24 घंटे में राज्य में 910 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस दौरान 4 मौतें भी रिपोर्ट हुई हैं। सबसे ज्यादा बिगड़े हालात राजधानी लखनऊ के हैं। यहां सबसे ज्यादा 167 संक्रमित मिले हैं, वही एक महिला संक्रमित की मौत भी हुई हैं।लखनऊ के अलावा गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में भी कोरोना बेकाबू हैं। अकेले इन 3 जिलों में 2204 एक्टिव केस हैं। राज्य के अब 74 जिले सीधे तौर पर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

लखनऊ में KGMU में भर्ती संक्रमित की मौत

9 अप्रैल को कोविड निमोनिया के कारण KGMU में 46 साल की महिला को भर्ती किया गया था। हाइपरटेंशन समेत कई गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा मेरठ में 71 साल की महिला को संक्रमित होने के बाद सुभारती मेडिकल कॉलेज में 11 अप्रैल को भर्ती किया गया था। मंगलवार को बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरी मौत गाजियाबाद में हुई। यहां मुजफ्फरनगर के मूल निवासी 33 साल के पुरुष का 29 मार्च से यशोदा अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा था। मरीज पहले से आसाध्य रोग से पीड़ित था। इस बीच कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 15 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा चौथी मौत बहुत पहले की हैं। मैनपुरी जिले में यह डेथ ऑडिट रिपोर्ट अपडेट होने के बाद इसे जोड़ा गया हैं।

18 दिन में मिले 7819 केस, 13 मौत

यूपी में अप्रैल के 18 दिन के भीतर प्रदेश में 7819 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। वही कोरोना के एक्टिव केस 352 से बढ़कर 4298 हो गए हैं। बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में प्रदेश के सभी 74 जिलों में संक्रमण फैल चुका हैं। सिर्फ महोबा में फिलहाल कोई पॉजिटिव केस नही हैं।

Related Articles

Back to top button