उत्तर प्रदेशराज्य

वसीम रिजवी की किताब पर बढ़ा विवाद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में शिया वफ्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की किताब को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने वसीम के खिलाफ चौक कोतवाली में तहरीर दी है। इस मामले में वसीम के खिलाफ पुराने लखनऊ के कई थानों में पहले भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

कुरान की आयतें हटाकर नई रचना पर आक्रोश

शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद दर्जनों समर्थकों के साथ चौक कोतवाली पहुँचे। उन्होंने आरोप लगाया कि वसीम रिजवी ने इस्लाम के ग्रन्थ कुरान के साथ छेड़छाड़ करके नई किताब लिखी है। वसीम की यह किताब अश्लीलता से भरी हुई है। जिसमे पैगम्बर मोहम्मद साहब को विलासी और लुटेरा दर्शाया गया है। किताब के प्रकाशन से इसका इस्लाम, महिलाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। इस किताब से पूरी दुनिया के मुसलमानों में रोष है। गौरतलब है कि वसीम रिजवी ने मोहम्मद शीर्षक से किताब लिखी है। उनका दावा है कि कुरान में वर्णित उन आयतों को जो समाज मे द्वेष पैदा करने वाले थे और इतिहास में गलत तरीके से उन्हें लिखा गया उन्हें हटाकर नई आयतें जोड़कर उनकी पुस्तक लिखी गयी है। ADCP पश्चिमी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि कल्बे जवाद की तहरीर पर जांच की जा रही है। इस मामले में पहले से दर्ज मुकदमों को इसी केस में जोड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button