उत्तर प्रदेशराज्य

रक्षामंत्री राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन है। हालांकि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी होने के नाते भी वह इन सबसे दूर रहते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सीएम योगी बगैर किसी आयोजन के रोजाना की तरह बैठकें करेंगे। अलबत्ता उनके लाखों प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं जरूर देते हैं। भाजपा के तेजतर्रार नेता के तौर पर अपनी छवि बना चुके सीएम योगी को शुक्रवार रात से ही जन्मदिन की बधाई देने का दौर शुरू हो गया था।

       उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन है। हालांकि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्‍यक्तित्‍व के धनी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।’

उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि ‘सुशासन और विकास के पर्याय, उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु करें। प्रदेश आपके नेतृत्व में प्रगति के नए आयाम छूए।’ यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ‘प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायेंl बाबा गोरक्षनाथ आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं। उनका जन्म 5 जून, 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ। उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है। योगी बचपन से ही बहुत कुशाग्र और कर्मठ स्‍वभाव के रहे। बाल्‍यकाल में ही उनका मन ज्ञान-विज्ञान के जटिल प्रश्‍नों को हर करने के साथ-साथ अध्‍यात्‍म की ओर भी झुकने लगा था। अपनी माता-पिता की सात संतानों में तीन बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद योगी आदित्‍यनाथ पांचवें थे। उनसे छोटे दो भाई हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च, 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यूपी के 21वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे। वह लगातार पांच बार लोकसभा सांसद रहे हैं। साल 2017 वह यूपी के मुख्यमंत्री बने। आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महंत अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। वह हिंदू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि एक प्रखर राष्ट्ररवादी नेता की है।

Related Articles

Back to top button