उत्तर प्रदेशराज्य

गोमती किनारे 6 लाख लोग आज छठ में होंगे शामिल

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:छठ महापर्व की तैयारियां पूरी हो गई है। लखन्ऊ में करीब 12 लाख लोग यह त्योहार मनाएंगे। इस दौरान करीब 150 से ज्यादा कलाकार लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है। पहला अर्घ्य बुधवार शाम को दिया जाएगा। लखनऊ में गोमती किनारे करीब छह लाख से ज्यादा लोग इस त्योहार में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

एनडीआरफ, गोमती किनारे स्टीमर, गोताखोर और एक हजार से ज्यादा पुलिस प्रशासन के लोग घाटों पर मौजूद रहेंगे। इस बार लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ पूजा घाट पर मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ कार्य्रक्रम में शामिल होंगे। घाट पर पिछले तीन दिन से लगातार सफाई कराई जा रही है। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी और मेयर संयुक्ता भाटिया खुद इसकी जिम्मेदारी देख रही है। नगर निगम ने इसके लिए विशेष ठीक गठित की है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। इसमें कोविड की जांच से लेकर अन्य मेडिकल सुविधाएं दी जाएगी। नगर निगम ने शहर को 10 अलग – अलग जोन में बांट दिया है। जहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहां की पूरी व्यवस्था यह कर्मचारी देखेंगे

Related Articles

Back to top button