उत्तर प्रदेशराज्य

दिल्ली में हेलिकाप्टर रोके जाने का आरोप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल गरम है। दिल्ली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हेलिकाप्टर रोके जाने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे हेलिकाप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है।’ साथ ही उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा ! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि मेरे हेलिकाप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। 

आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी चीफ जयंत चौधरी के साथ अखिलेश यादव एक प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले हैं। मेरठ में भी उनका एक चुनावी प्रचार कार्यक्रम है। लेकिन इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे हेलीकाप्टर को दिल्ली में जानबूझकर रोका गया और इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के लिए नहीं उड़ने दिया जा रहा है। हालांकि, तस्वीरें वायरल होने के कुछ देर बाद उन्हें इजाजत मिल गई।  मुजफ्फरनगर में प्रेस कान्फ्रेंस से पहले जयंत चौधरी ने भी भाजपा पर निशाना साधा था। भाजपा के आफर पर उन्होंने कहा कि अमित शाह के आफर में साजिश की बू आ रही थी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के अस्तित्व के लिए जरूरी है। जयंत ने एक दिन पहले कहा था कि वह चवन्नी नहीं है जो पलट जाएं।

Related Articles

Back to top button