उत्तर प्रदेशराज्य

आज लखनऊ में अमित शाह

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:केंद्रीय गृह मंत्री अध्यक्ष अमित शाह आज एक दिन के दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। वह कुछ देर में पहुंच जाएंगे। सुबह 11.30 बजे डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर 1.50 करोड़ नए सदस्य जोड़ने के अभियान का शुभारंभ करेंगे। शाम 3 बजे से पार्टी दफ्तर में बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। इसी बैठक में चुनावी तैयारियों का ब्लू प्रिंट फाइनल होगा। शाह का यह दौरा UP में विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है।

1.50 करोड़ नए सदस्य जोड़ने के अभियान का शुभारंभ करेंगे

भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के 14000 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अवध क्षेत्र में कुल 82 विधानसभा सीटें हैं। हर एक विधानसभा से लोगों को बुलाया गया है। ये सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर ही पार्टी की सदस्यता लेंगे। कार्यक्रम में अमित शाह अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों को संबोधित भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button