उत्तर प्रदेशराज्य

मंकीपॉक्स को लेकर नही है कोई अलर्ट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अमेरिका और यूरोप समेत कुल 15 देशों में फैल चुका रहस्यमयी वायरस मंकीपॉक्स को लेकर प्रदेश में कोई अलर्ट नही जारी हुआ है। हालांकि भारत सरकार इसको लेकर सतर्कता बरतने के दावे भले ही कर रही हो पर यूपी में इस बाबत जिम्मेदार भी अनजान बने है। अहम बात यह है कि बड़ी संख्या में विदेशों से लोग सीधे यूपी का रुख करते है बावजूद इसके कोई एडवाइजरी जारी नही हुई है। प्रदेश के डीजी हेल्थ की माने तो अब तक इस बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोई गाइडलाइन नही मिली है। जैसे ही कोई निर्देश मिलेंगे इसको तत्काल लागू किया जाएगा।

दुनिया भर में कोरोना के बाद नए रहस्यमयी मंकीपॉक्स वायरस को लेकर भले ही दहशत का माहौल बन रहा है पर यूपी में अभी तक इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नही हुआ है। - Dainik Bhaskar
दुनिया भर में कोरोना के बाद नए रहस्यमयी मंकीपॉक्स वायरस को लेकर भले ही दहशत का माहौल बन रहा है पर यूपी में अभी तक इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नही हुआ है।

विदेशी यात्रियों को लेकर नही है कोई सतर्कता

यूपी के डीजी हेल्थ डॉ.वेदव्रत सिंह ने बताया कि मंकीपॉक्स के कारण विदेश से आने वाले यात्रियों की निगरानी करने को लेकर अभी कोई निर्देश नही मिले है। जैसे ही कोई एडवाइजरी आएगी उसका पालन कराया जाएगा। विदेशी यात्रियों के लिए भी अभी रुटीन कोरोना स्क्रीनिंग के ही नियम लागू है। पर मंकीपॉक्स के लिहाज से क्वारंटाइन पीरियड को लेकर अभी कुछ नही कह सकते।

प्रदेश में कमजोर हो चुका है स्माल पॉक्स और चिकन पॉक्स

डॉ. वेदव्रत सिंह ने बताया कि मंकीपॉक्स बंदर और अन्य जंगली जानवरों में पाया गया है। बंदरों के जरिए ही यह इंसानों में पहुंचा है, इसलिए इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया है। इसके अलावा इस बाबत कोई ज्यादा जानकारी नही है। यूपी में स्माल पॉक्स तो खत्म हो चुका है पर चिकन पॉक्स के कुछ केस कभी कभार आते है। इसका क्या प्रभाव होगा यह नही कहां जा सकता है।

यह है मंकीपॉक्स के लक्षण

इस बीमारी से संक्रमित मरीजों में बुखार, शरीर में दर्द, ठंड लगने की समस्या और थकान के लक्षण देखे गए है। वही गंभीर मामलों में मरीजों के चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चकत्ते और दाने भी पड़ जाते है।

Related Articles

Back to top button