उत्तर प्रदेशराज्य

दुधवा नेशनल पार्क के खुलने पर आठ नवंबर को होगा निर्णय

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दुधवा राष्ट्रीय उद्यान एक नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाना था, लेकिन अचानक आई बाढ़ ने प्रतीक्षा बढ़ा दी है। यहां भ्रमण के लिए पर्यटकों को इंतजार करना पड़ेगा। अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं कि यहां की स्थिति कब सामान्य होगी। हालांकि वन्यजीवों ने अपना आश्रय यहां ढूंढ लिया है। वे जंगल के ऊपरी भूभागों में शरण ले चुके हैं।

इस बार दुधवा राष्ट्रीय उद्यान एक नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाना था लेकिन अचानक आई बाढ़ ने प्रतीक्षा बढ़ा दी है।

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के उप निदेशक संजय पाठक भी मानते हैं कि इस बार दुधवा समय से नहीं खुल पाएगा। पूरे रास्ते में करीब चार फीट तक पानी भरा हुआ है। जंगल के रास्ते बहुत खराब हो गए हैं। जगह-जगह पर सड़के ऊंची-नीची या गड्ढे वाली होती हैं। वहां वाहन नहीं जा सकते हैं। स्थिति का आकलन किया जा रहा है, जल्द ही फैसला लिया जाएगा। यह पहली बार हुआ है जब दुधवा खुलने के समय पर बाढ़ आ गई है। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) अनिल पटेल का कहना है कि अभी बाढ़ की स्थिति सामान्य होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। फिर भी आठ नवंबर को फिर से मूल्यांकन किया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button