उत्तर प्रदेशराज्य

आज से सजेगा रामायण कान्क्लेव का मंच

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आज विश्व के अधिकांश देशों में रामायण के प्रसंगों को गायन, नृत्य और अन्य कला माध्यमों से उजागर किया जा रहा है। राम कथा की इसी वैश्विक पृष्ठभूमि को कला एवं संस्कृति के माध्यम से जीवंतता प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय रामायण कान्क्लेव की शुरुआत की थी।

के प्रसंगों को गायन नृत्य और अन्य कला माध्यमों से उजागर किया जा रहा है। 

सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुआ रामायण कान्क्लेव इस वर्ष 16 शहरों में होगा। अयोध्या शोध संस्थान और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ में आज यानी 20 और 21 अक्टूबर को उप्र संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में रामायण कान्क्लेव होगा।

Related Articles

Back to top button