छांगुर के चेन्नई, लंदन और दुबई कनेक्शन को डिकोड करने में छूट रहा पसीना
स्वतंत्रदेश ,लखनऊअपने धर्मांतरण के खेल का छांगुर ने चेन्नई, दुबई और लंदन का इंटरनेशनल ट्राएंगल बना रखा था। छांगुर ने अंतरराष्ट्रीय तार ऐसे बिछाए हैं कि जांच एजेंसियों सुलझाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।नेपाल से लेकर बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा तक छांगुर के कनेक्शन को खंगालना उतना मुश्किल नहीं था, जितना कि यूरोप तक फैले इस नेटवर्क को ध्वस्त करना। साजिश की जड़ भी यहीं से जुड़ी हैं और इसे डिकोड करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

सीए की पढ़ाई करके लंदन की फर्म से जुड़ी नीतू
सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी से भी आगे छांगुर की कहानी चल रही है। यह जानकारी पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के गढ़ चेन्नई से है। भूतपूर्व नीतू यानी कि आज की नसरीन ने तमिलनाडु में उच्च शिक्षा हासिल की। सीए की पढ़ाई करके लंदन की फर्म से जुड़ी। इस फार्म ने उसे दुबई में तैनाती दी, जहां उसकी मुलाकात नवीन रोहरा से हुई।
दुबई में एक शिपिंग कंपनी में काम कर रहा था नवीन
नवीन भी पढ़ा लिखा प्रोफेशनल था। दुबई में एक शिपिंग कंपनी में काम कर रहा था। दोनों की प्रेम कहानी का एक संयोग ये भी था कि दोनों सिंधी परिवार से थे। नजदीकी बढ़ी और दोनों के परिवारों को भी ये प्रेम रास आया। लिहाजा जल्द ही शादी हो गई।
प्रेम कहानी ने लिया अपराध का रूप
चेन्नई, लंदन और दुबई से चली इस प्रेम कहानी ने अपराध का रूप ले लिया। इसके बाद ही नीतू और नवीन धर्मांतरण को तैयार होते हैं। बेटी समाले नवीन रोहरा का भी दुबई में ही धर्मांतरण होता है। इस्लाम के साथ इनके जीवन में छांगुर और उसके धर्मांतरण का साम्राज्य जड़ें जमा लेता है।