उत्तर प्रदेशराज्य
बदले मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रविवार को हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान के खेतों पानी भरने से उनके सड़ने की संभावना बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञ व बख्शी का तालाब के चंद्रभानु गुप्ता कृषि महाविद्यालय के सह आचार्य डा. सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तेज हवाओं से धान की पकी फसल गिर गई जिससे अधिक नुकसान होने की संभावना है।

बख्शी का तालाब के भौली गांव में तो धान की कटाई हो गई और पानी भरने से अब धान पीटने में दिक्कत होगी। ऐसे ही निरंतर बारिश होती रही तो और धूप नहीं निकलती है तो धान मे 60 से 70 प्रतिशत तक नुकसान होने की संभावना होगी। इसके अलावा सफेद तिल व उड़द की फसल प्रभावित हुई है।