उत्तर प्रदेशराज्य

दंपति के घर में घुसे बदमाश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :जिले के सेमरी चौराहे निकट निज आवास में रहने वाले दंपती पर शुक्रवार की रात हमला हो गया। बदमाशों ने घर में रखा कीमती सामान तो लूटा ही, साथ में पीड़ि की पत्‍नी को भी अगवा कर ले गए। सनसनीखेज मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। वहीं महिला के अपहरण से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सेमरी चौराहे निकट निज आवास में रहने वाले दंपती पर शुक्रवार की रात हमला हो गया।

बंधक बनाकर की लूटपाट: पीड़ित रामकुमार ने बताया है कि रात में वह अपने परिवारीजनों के साथ घर के अंदर सो रहा था। कन्नौज जिले के थाना क्षेत्र छिबरामऊ के गांव हरदपाल नगला निवासी अमर सिंह उर्फ लल्ली, उसका भाई गोविंद सिंह, सागर सिंह व एक अन्य व्यक्ति घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। पहले उसकी पत्नी को बंधक बनाकर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी कब्जे में ली, फिर पत्नी को भी अगवा कर ले गए। हमलावरों के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग मदद के लिए आए, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। हमलावर महिला को कहां ले गए हैं, इसका अभी पता नहीं चल सका है। इस दुस्साहसिक घटना को लेकर समूचे क्षेत्र में चर्चा व सनसनी है। गांव के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

बदमाशों की तलाश जारी: थाना प्रभारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत की गई है। सर्विलांस के जरिए आरोपितों की तलाश की जा रही है। महिला को सकुशल बरामद करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही महिला की बरामदगी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button