उत्तर प्रदेशराज्य

हाई कोर्ट के जज करें लखीमपुर कांड की जांच

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड की जांच अवकाश प्राप्त न्यायाधीश से नहीं, बल्कि कार्यरत जज से कराई जानी चाहिए। इसके बाद ही पीडि़त किसान परिवारों को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि एफआइआर के बाद भी अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने अभी तक अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया। क्या उनके पद पर रहते हुए पीडि़त परिवारों को न्याय मिल सकेगा?

अखिलेश यादव ने कहा, यह घटना किसानों के प्रति भाजपा सरकार के रवैये को दर्शाती है।
                       अखिलेश यादव ने कहा, यह घटना किसानों के प्रति भाजपा सरकार के रवैये को दर्शाती है।

अखिलेश ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी रवाना होने से पहले अपने आवास के सामने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार से किसी भी मामले में न्याय की उम्मीद नहीं है। इनकी कथनी व करनी में बहुत अंतर है। लखीमपुर खीरी में किसानों को बर्बरता से कुचला गया। यह घटना किसानों के प्रति भाजपा सरकार के रवैये को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button