उत्तर प्रदेशराज्य

 लोकसभा क्षेत्र के दो लाख लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगी स्मृति ईरानी

स्वतंत्रदेश , लखनऊकेंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम का दर्शन कराएंगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर उत्थान सेवा संस्थान द्वारा अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन लाख परिवारों तक प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। 

फरवरी के प्रथम सप्ताह में संसदीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को श्री अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा पर बस से भेजा जाएगा और सभी को प्रभु श्रीराम का दर्शन करवाया जाएगा। पहले  40 हजार से अधिक लोगों को श्री अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा करवाने की योजना थी।अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है।श्रवण यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही है।

Related Articles

Back to top button