उत्तर प्रदेशराज्य

घटी कोरोना की मृत्युदर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की लगातार रफ्तार थमती नजर आ रही है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में 2 लाख 53 हजार 910 से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए। इस दौरान 77 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 98 मरीज रिकवर हुए हैं। उधर, एक की वायरस ने जान ले ली है। अब तक यूपी में 6 करोड़ 15 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। वहीं, 139 लोगों ने वायरस को हराया है। वर्तमान में 1399 एक्टिव केस रह गए हैं। हालांकि, इसमें से 280 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरोना के सक्रिय मामलों में पूरे देश में यूपी 19वें स्थान पर है।

                 मरीजों की कुल पॉजीटिविटी रेट 3 फीसदी घटकर 2.77 रह गई है।

यह है पॉजीटिविटी रेट
मरीजों की कुल पॉजीटिविटी रेट 3 फीसदी घटकर 2.77 रह गई है। इसके अलावा 24 घंटे में राज्य में पॉजीटिविटी रेट 0.04 फीसदी है। वहीं, मृत्युदर अभी 1 फीसद पर बनी हुई है। जून में प्रदेश में संक्रमण दर का औसत 1 फीसद रही।

Related Articles

Back to top button