उत्तर प्रदेशराज्य

UP BJP का नया कार्टून-वार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश की सियासत में ‘अब्बाजान’ के बाद अब ‘बुआ-बबुआ’ जैसे शब्द फिर से तैरने लगे हैं। भाजपा ने शनिवार को कार्टून के जरिए अखिलेश यादव पर तंज कसा। हालांकि कार्टून में अखिलेश का नाम नहीं लिया गया। लिखा गया कि एक लड़के ने अपने पिताजी से उनकी साइकिल छीन ली। फिर उस साइकिल का बुरा हाल करके छोड़ दिया। अब वो लड़का ‘बाईस साइकिल’ के ख्वाब देख रहा है। जो एक न संभाल पाया वो ‘बाईस’ क्या संभालेगा? बाईस नहीं मिलेंगी बबुआ! न यकीन हो तो एकबार ‘बुआ’ से पूछ लो।

हाल ही में भाजपा ने अब्बाजान पर कार्टून जारी किया था।
                               हाल ही में भाजपा ने अब्बाजान पर कार्टून जारी किया था।

अखिलेश यादव ने बयान दिया कहा, जो मजाक बना रहे हैं, ये सही नहीं है। कार्टून के बहाने अपमानित कर रहे हैं। राजनेता को अपमानित कर रहे हैं। इनका भी जल्द कार्टून बनाएगी। जनता इनका कार्टून बनाएगी जल्द।

Related Articles

Back to top button