उत्तर प्रदेशराज्य

भिंड बस दुर्घटना में मौत पर योगी ने जताया दुख

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के भिंड में बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों से समन्वय करते हुए इस दुर्घटना में घायल हुए प्रदेश के निवासियों के उपचार की  व्यवस्था कराएं। इस हादसे में दिवंगत हुए प्रदेश के मृतकों के पार्थिव शरीर को राज्य में उनके गृह जिले तक पहुंचाने की व्यवस्था कराएं।

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमपी के भिंड में बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ग्वालियर से बरेली आ रही बस डंपर से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मृत्यु हो गई और 15 घायल हो गए। बस में ज्यादातर यात्री उत्तर प्रदेश के बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। स्थानीय निवासियाें की मदद से पुलिस ने घायलाें काे बस से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया है। गंभीर रूप से घायलाें काे ग्वालियर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button