उत्तर प्रदेशराज्य

तेजस्वी सूर्या ने सपा पर साधा निशाना

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रही है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने बैठक का शुभारंभ किया।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि आज यूपी में माफिया मुख्तार अंसारी हो या फिर आजम खां हों ऐसे सभी लोगों को जेल में डाल चुके हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में उत्तर प्रदेश में सबका साथ सबका विकास के अनुरूप काम हो रहा है, लेकिन अखिलेश यादव के समय ऐसा नहीं था। तब भाईजान के साथ मियां का विश्वास और अपना विकास की कार्य पद्धति से काम होता था। उन्होंने कहा कि आज यूपी में हाथी चल-चल कर थक चुका है। साइकिल रास्ते में पंचर हो चुकी है। इसलिए इस बार फिर से यूपी में हर तरफ कमल ही कमल खिलेगा।

Related Articles

Back to top button