उत्तर प्रदेशराज्य

अवैध निर्माण की पहले खोली गई सील

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :गोमती नगर के अंतर्गत आने वाले मल्हौर स्थित अवैध निर्माण की सील करीब एक साल पहले अभियंता की रिपोर्ट पर खोल दी गई थी। तत्कालीन विहित प्राधिकारी ने यह सील खोली थी। एक बार फिर वर्तमान अभियंता की रिपोर्ट पर बिल्डिंग जहां सील हो गई है, वहीं ध्वस्तीकरण के आदेश हो गए हैं। सवाल खड़ा होता है कि तत्कालीन अवर अभियंता ने रिपोर्ट गलत क्यों दी थी। वहीं मौके पर बेसमेंट मिलाकर दो मंजिला अवैध तल खड़े कर लिए हैं।

   गोमती नगर के अंतर्गत आने वाले मल्हौर स्थित अवैध निर्माण की सील करीब एक साल पहले अभियंता की रिपोर्ट पर खोल दी गई थी।

यह बिल्डिंग कंचन लता पत्नी राम इकबाल के नाम पर है। राम इकबाल चंद वर्ष पहले ही उच्च पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उधर मामला खत्म होने पर फिर से कंचन लता द्वारा निर्माण तेज गति से शुरू कर दिया गया था। नजूल अधिकारी ने शुक्रवार को अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। विहित प्राधिकारी (अपीलीय अधिकारी) आनंद सिंह ने बताया कि लविप्रा की अर्जित जमीन पर निर्माण किया गया है। निर्माणकर्ता की यह जमीन नहीं है। अर्जन की रिपोर्ट के मुताबिक चिनहट खसरा संख्या 304पी, 306पी और 308पी के अंतर्गत स्थित है। यही नहीं जमीन लविप्रा द्वारा वर्ष 1984 में अधिगृहित हो चुकी है। इसके बाद भी निर्माणकर्ता ने लाखों रुपये खर्च करके निर्माण करा लिया। लविप्रा के मुताबिक सील खुलने का मामला स्थानीय कर्मचारियों से पता चला। वर्ष 2019 में अवैध निर्माण पर परिसर को सील किया गया था। इसके बाद शपथ पत्र निर्माणकर्ता द्वारा दिया गया और बताया गया कि कोई निर्माण नहीं हो रहा है।

Related Articles

Back to top button