उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में कांग्रेस को तगड़ा झटका

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। एक दिन पहले ही चुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किए गए कांग्रेस नेता मंगलवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह भाजपा के नई दिल्ली मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता लेंगे।

आरपीएन सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से आते हैं जिनका इलाके में काफी प्रभाव है। वह 2009 में तत्कालीन पडरौना सीट से लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं और यूपीए- 2 सरकार में सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

एक दिन पहले ही यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक घोषित किए गए आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

उधर, एक के बाद एक नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। हाल ये है कि इसके पहले लड़की हूं लड़ सकती हूं कि पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी भाजपा में शामिल हो गईं।

Related Articles

Back to top button