उत्तर प्रदेशराज्य

आये दिन वाहन दुर्घटना , रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्‍त

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राजधानी में तड़के एक रोडवेज बस की भीषण दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। विभूति खंड में गुरुवार की सुबह चार बजे करीब सुधा पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़ी डंपर से रोडवेज बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह यात्री घायल हो गए। आनन फानन सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस गोरखपुर से कानपुर जा रही थी। एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह के मुताबिक डंपर खराब अवस्था में पेट्रोल पंप के सामने खड़ी था। रोडवेज बस में कुल 31 सवारी थी।

लखनऊ के विभूति खंड में गुरुवार सुबह सुधा पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़ी डंपर से रोडवेज बस की टक्कर हो गई।

चारों ओर मची चीख पुकार: विभूति खंड के सुधा पेट्रोल पंप के पास गोरखपुर से कानपुर जा रही रोडवेज एक डंपर से टकरा गई। अंधेरा होने की वजह से ड्राइवर डंपर को समझ नहीं पाया और बस उसमें पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आगे बढ़े और पुलिस को जानकारी दी। स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। हादसे में बस के कंडक्टर को भी काफी चोट आई है। यात्रियों ने बताया कि अचानक से तेज आवाज हुई। इससे पहले कि वे कुछ भी समझ पाते चीख पुकार मच गई। वहीं पुलिस ने कई यात्रियों को अन्य साधन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। वहीं, कंडक्टर समेत छह यात्रियों का इलाज चल रहा है। घायलों के घरवालों को पुलिस ने सूचना दे दी है।

Related Articles

Back to top button