उत्तर प्रदेशराज्य

कान्हा की नगरी में योगी आदित्यनाथ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :योगीराज की धरा पर गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से धर्मरक्षा-राष्ट्ररक्षा का संकल्प लेने पहुंच चुके हैं। यहां राम लीला मैदान में आयोजित कृष्णाेत्सव को संबोधित की शुरूआत उन्होंने भारत माता की जय के साथ की। उन्होंने कहा कि वे इस अवसर का तीन वर्षाें से इंतजार कर रहे थे। आज योगमाया के प्रकटीकरण का दिवस भी है। धरा पर धर्म की स्थापना के लिए कृष्ण का प्राकट्य हुआ था। पहले वर्ष 2019 में आगरा तक आया था। केंद्रीय मंत्री के निधन के कारण मथुरा नहीं आ सका। इस वर्ष कोरोना वायरस नियंत्रण में है। लेकिन सावधानी अपेक्षित है। अब बिहारी लाल से यही कामना है कि कोरोना नामक राक्षस का अंत करें।

     मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म महोत्सव पर धर्मरक्षा-राष्ट्ररक्षा का संकल्प जन्माष्टमी पूजन में लेंगे सीएम योगी।

अनेकों ने अपने प्रियजनों को खाेया है। महामारी के दौरान सरकारी संसाधन अक्सर कम पड़ते हैं। पीड़ितों के परिवार से संवेदना है। लापरवाही न करें तो महामारी बाल भी बांका नहीं कर सकती। कोरोना रूपी अदृश्य शत्रु से लड़ने की राह प्रधानमंत्री ने दिखाइ है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया। सांसद हेमा मालिनी ने कहा था। ब्रज भूमि को पांच हजार वर्षों पूर्व का स्वरूप देने का प्रयास हो रहा है। सीमए ने आगे कहा कि ब्रज क्षेत्र के विकास में कोइ कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी जनप्रतिनिधि इस ओर प्रयासरत हैं। सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है। अयोध्यामें भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण आरंभ हो गया है। आजादी के बाद पहले राष्ट्रपति हैं जो अयोध्या का दर्शन करने पहुंचे।

30 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म महोत्सव पर धर्मरक्षा-राष्ट्ररक्षा का संकल्प जन्माष्टमी पूजन में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष कोई संकल्प श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट लेती है। हर बार ये संकल्प ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास लेते थे। लेकिन इस बार वह अस्वस्थता के कारण जन्मोत्सव में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में ट्रस्ट और करोड़ों कृष्ण प्रेमियों की ओर से गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्य नाथ धर्मरक्षा-राष्ट्ररक्षा का संकल्प लेंगे।

Related Articles

Back to top button