उत्तर प्रदेशराज्य

पहले शिफ्ट की परीक्षा आसान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज, 24 अगस्त 2021 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2021 का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में करने जा रहा है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। यूपी पीईटी 2021 परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे गये थे और हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित था।

पहली शिफ्ट की यूपी पीईटी परीक्षा में सम्मिलित हुए ज्यादातर उम्मीदवारों ने 90 प्रश्न तक हल करने के दावा किया।

बात करें पहले शिफ्ट की तो यूपी पीईटी परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों को ज्यादातर उम्मीदवारों ने आसान से मध्यम कठिनाई स्तर का माना। पहली शिफ्ट की यूपी पीईटी परीक्षा में सम्मिलित हुए ज्यादातर उम्मीदवारों ने 90 प्रश्न तक हल करने के दावा किया। उम्मीदवारों के अनुसार जीएस के प्रश्न काफी आसान थे। इसी प्रकार करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को उम्मीदवारों ने आसान माना। जहां रीजनिंग को उम्मीदवारों ने ईजी बताया तो वहीं मैथ को कुछ कठिन स्तर का माना।

  1. यमुना नदी की लम्बाई कितनी है?
  2. पृथ्वी से सबसे नजदीक ग्रह कौन है?
  3. इंडिया ने किन-किन देशों को कोविड-19 वैक्सीन दी है?
  4. भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है?
  5. अगर आरबीआई सीआरआर घटाता है तो उसका क्या प्रभाव होता है?
  6. आरबीआई के पहले गवर्नर कौन थे?
  7. जुड़वा ग्रह कौन हैं?
  8. FEMA को फुल फॉर्म क्या है?
  9. ब्लीचिंग पाउडर का केमिकल फॉर्मूला क्या है?
  10. तेल, दही, पनीर और मक्खन में अलग कौन है?
  11. पिछड़ा आयोग संविधा के किस अनुच्छेद में है?
  12. पंचायती राज किसी भाग में दिया गया है?
  13. शिक्षा का अधिकार किस आर्टिकल से सम्बन्धित है?
  14. विवो का ब्रांड अम्बेस्डर किसे बनाया गया है?
  15. नेपाल से जुड़े राज्य कौन-कौन से हैं?
  16. गंगा, गोदावरी, कृष्णा और ब्रह्मपुत्रा में से कौन-कौन हिमालय से निकलती हैं?
  17. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
  18. सार्क का मेंबर इनमें से कौन नहीं है?
  19. काजीरंगा से एक प्रश्न।
  20. 100 रुपये के नोट पर किसका हस्ताक्षर होता है?

Related Articles

Back to top button