उत्तर प्रदेशराज्य

छापेमारी कर पकड़ी दो फैक्ट्रियां

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छापेमारी कर दो नकली कीटनाशक फैक्ट्रियां पकड़ी है। जो कि दो गोदामों में चल रही थी। इनका मालिक पहले भी नकली खाद बनाने के मामले में जेल जा चुका है। हालांकि, पुलिस को मुख्य आरोपी तो नहीं मिला लेकिन फैक्ट्री में काम करने वाले दो लोग गिरफ्तार हुए है। साथ ही डेढ़ करोड़ की नकली दवाएं भी बरामद हुई है।

                     शाहजहांपुर में पुलिस ने दो नकली कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्रियां पकड़ी

गोदाम मालिक को धोखा देकर लिया गोदाम

कोतवाली क्षेत्र के मंघईटोला मोहल्ले का है। जहां पर गुड्डु नाम के शख्स ने छह महीने पहले अशोक गोयल को अपना गोदाम किराए पर दिया था। उसने उसमें नकली कीटनाशक बनाने का काम शुरू कर दिया। जिसकी भनक गुड्डु को लग गई। जिसके बाद उसने पुलिस में आरोपी की शिकायत की। गोदाम मालिक की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने डीएम से कार्रवाई की मांग की।

डीएम के आदेश पर हरकत में आई पुलिस

मामले की जानकारी होने पर डीएम ने कोतवाली पुलिस को कारवाई के आदेश दिए। जिसके बाद कृषि अधिकारी समेत कई अधिकारियों ने एक गोदाम पर छापेमारी की। जहां पर भारी मात्रा में नकली खाद, करीब 47 कंपनी के रैपर, समेत तमाम उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

कर्मचारियों की निशानदेही पर दूसरे गोदाम पर छापेमारी

पकड़े गए दोनों कर्मचारियों ने पूछताछ में एक और गोदाम होने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने रौजा थाना क्षेत्र के मेजबान होटल के पास गोदाम में छापा मारा। वहां पर गोदाम के बाहर ताला लटका हुआ था जिसे तोड़कर पुलिस अंदर घुस गई। उन्हें गोदाम में बड़े पैमाने पर नकली कीटनाशक दवाओं का जखीरा मिला।

Related Articles

Back to top button