राजनीति

विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, महिला सांसदों ने घसीटा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे और मार्शलों से उलझने का मुद्दा गर्म हो गया है। इसे लेकर दोनों पक्ष की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं। पहले विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर ‘सांसदों को मार्शलों से पिटवाने’ के आरोप लगाया। उसके बाद राज्‍यसभा का सीसीटीवी फुटेज आ गया, जिसमें विपक्षी सांसद ही मार्शलों से उलझते दिखाई दे रहे हैं। केंद्र सरकार कें मंत्रियों ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर शर्मनाक हरकत करने और महिला मार्शल तक से बदसलूकी का आरोप लगाया। फुटेज सामने आने के बाद अब खुद महिला मार्शल भी सामने आई हैं। उन्‍होंने कहा कि मार्शलों ने सांसदों के साथ कोई बदतमीजी नहीं की। उन्‍होंने आरोप लगाया कि दो महिला सांसदों ने उन्हें जबरदस्ती घसीटा। वहीं केंद्र सरकार ने राज्‍यसभा के चेयरमैन को दोषी सांसदों के खि‍लाफ कार्रवाई कहा है।

         राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे और मार्शलों से उलझने का मुद्दा गर्म हो गया है।

सुरक्षा सहायक और मार्शल राकेश नेगी के आरोप बेहद गंभीर हैं। संसद सुरक्षा सेवा के निदेशक को दी गई रिपोर्ट में उन्होंने लिखा कि 11 अगस्त 2021 को राज्यसभा चैंबर के भीतर मुझे मार्शल की ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था। इस दौरान सीपीएम सांसद एलामारन करीम ने मेरी गर्दन को पकड़ लिया, ताकि वह मुझे सुरक्षा घेरे की कड़ी से बाहर घसीट सकें।

महिला मार्शल का आरोप, कांग्रेस सांसदों ने हाथ पकड़कर घसीटा

राज्‍यसभा की रिपोर्ट में सुरक्षा सहायक अक्षिता भट और राकेश नेगी ने संसद सुरक्षा सर्विस के डायरेक्टर (सुरक्षा) को दी गई लिखित रिपोर्ट में कहा कि सांसदों ने उनके साथ बदसलूकी की। महिला मार्शल ने लिखा कि दोनों महिला सांसदों (छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम) ने मेरा हाथ पकड़कर जबरदस्ती घसीटा, ताकि पुरुष सांसद सुरक्षा घेरे को तोड़ सकें।’

Related Articles

Back to top button