उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर का निर्माण देख सकेंगे श्रद्धालु

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामलला का दर्शन करने आने श्रद्धालुओं को अयोध्या जिला प्रशासन एक और सुविधा देने जा रहा है। यहां पर आने वाले श्रद्धालु अब दूर से ही राम मंदिर का निर्माण कार्य भी देख सकेंगे। इसके लिए राम लला मंदिर परिसर में चारों झरोखा तैयार किया जा रहा है।

बीते वर्ष पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन करने के साथ ही कार्य का शिलान्यास भी किया था।

अयोध्या में बीते वर्ष पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन करने के साथ ही कार्य का शिलान्यास भी किया था। इसका एक वर्ष पूरा होने के बाद अब मंदिर की नींव भरने का काम भी अंतिम चरण में है। अयोध्या में हर रोज हजारों श्रद्धालु राम लला का दर्शन करने आते हैं। ऐसे में अब इनको राम मंदिर के निर्माण कार्य का दर्शन भी कराया जाएगा। अब मंदिर के निर्माण का काम राम झरोखे से भी हो सकेगा। श्रद्धालु मंदिर का निर्माण राम झरोखे से देख सकेंगे।

अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए रामलला के दर्शन के रास्ते में झरोखा खोला जा रहा है। जिससे दर्शन को जा रहे श्रद्धालु राम मंदिर निर्माण भी देख सकेंगे। राम मंदिर परिसर की पश्चिमी दीवार पर 20 फीट की चौड़ाई में झरोखा खोला जाएगा। एक हफ्ते के भीतर यह झरोखा बनकर तैयार होगा और श्रद्धालु बनते हुए राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। इसे राम झरोखे का नाम दिया गया है। पहले दिन झरोखे को करीब पांच फिट चौड़ाई में ही खोला गया है। कुछ दिन में यह झरोखा करीब बीस फिट चौड़ाई में खोल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button