उत्तर प्रदेशराज्य

छूटे 20.52 लाख बच्चों को सात मार्च से लगेंगे टीके

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्‍तर प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के साथ-साथ अब नियमित टीकाकरण अभियान पर भी जोर दिया जाएगा। कोरोना के कारण वर्ष 2021-22 में दो वर्ष तक की उम्र के करीब 20.52 लाख बच्चों को पूरे टीके नहीं लग पाए हैं। ऐसे में घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी।

उत्‍तर प्रदेश में टीकाकरण से छूटे 20.52 लाख बच्चों को टीका लगाने के लिए तीन चरण में मिशन इंद्रधनुष अभियान सात मार्च से शुरु होगा।

टीकाकरण के लिए तीन चरणों में मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू होगा। पहला चरण सात मार्च, दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा चरण दो मई से शुरू होगा। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि अभी तक दो वर्ष तक की उम्र के 81 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा।

अब कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ नियमित टीकाकरण अभियान पर भी जोर दिया जाएगा। प्रदेश में दो वर्ष तक की उम्र के कुल 1.08 करोड़ बच्चों में से 81 प्रतिशत बच्चों को टीका लग चुका है। यानी 87 लाख 48 हजार बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। अब 20.52 लाख यानी 19 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया जाना है। इन्हें खसरा, दस्त, काली खांसी,पोलियो व हेपेटाइटिस-बी आदि बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button