राजनीति

सीएम योगी अपनी भाषा संतुलित रखें-अखिलेश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी का थीम सांग काम होगा… रिलीज किया। इस मौके पर अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी भाषा पर संतुलन रखने की भी सलाह दी। कहा कि अगर आप मेरे पिताजी को कुछ कहेंगे, तो अपने पिताजी के बारे में भी सुनने को तैयार रहें। मुख्यमंत्री की भाषा से ही मंत्री भी सीख रहे हैं।

                     मेरे पिता को कुछ कहेंगे तो अपने पिता के लिए भी सुनने तैयार रहें

अखिलेश बोले- भाजपा ने कहा था 2022 तक हम किसान की आय दोगुनी कर देंगे। भाजपा ये बताए की किसानों की आज आय क्या है? किसानों की आय दोगुनी कब हो जाएगी? सपा सरकार में अमूल के दो प्लांट लगे थे। उनके तो गुजरात से अच्छे संबंध हैं, फिर नए दूध के प्लांट क्यो नहीं लगे? अमूल के प्लांटो में उत्तर प्रदेश के किसानों का दूध क्यों नहीं लिया जा रहा है?

Related Articles

Back to top button